#सीतापुर:सम्पूर्ण समाधान दिवस::मौके पर न्याय मिलने से खिले चेहरें, शेष शिकायतों के लिए एक सप्ताह का अल्टीमेटम

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद की सभी सात तहसीलों में बीते दिवस 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया। इस दौरान फरियादियों की भीड़ उमड़ी, जहां अधिकारियों ने शिकायतों को सुना। महमूदाबाद तहसील में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के साथ-साथ अन्य तहसीलों में भी प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया। प्रशासन ने सख्त लहजे में कहा कि निस्तारण में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
महमूदाबाद में 82 में से 8 का निस्तारण
तहसील महमूदाबाद में आयोजित समाधान दिवस में कुल 82 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर केवल 08 मामलों का ही निस्तारण किया जा सका। शेष मामलों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए।
तहसीलवार शिकायतों का लेखा-जोखा
जनपद की अन्य तहसीलों में भी कमोबेश यही स्थिति रही। शिकायतों और उनके मौके पर निस्तारण का विवरण निम्नवत है:
एक सप्ताह में निस्तारण की समयसीमा तय
समाधान दिवस के दौरान कुल 368 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 47 का ही मौके पर समाधान हो सका। लंबित 321 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि एक सप्ताह के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ