सीतापुर(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 के जरिए चयनित नए अधिकारियों के कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिला प्रशासन ने जिले में नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. के आदेश पर छह नवागंतुक नायब तहसीलदारों को नवीन तैनाती दी गई है, जबकि जनहित में पहले से तैनात आठ अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश
जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह स्थानांतरण जनहित और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। सभी संबंधित अधिकारियों को बिना किसी प्रतिस्थानी की प्रतीक्षा किए, अविलंब अपनी नई तहसीलों में पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि राजस्व परिषद, आयुक्त लखनऊ मण्डल और संबंधित उपजिलाधिकारियों को सूचनार्थ भेज दी गई है।
0 टिप्पणियाँ