#सीतापुर:कानून से आंख-मिचौली बंद, कोर्ट के आदेश पर पुलिस का एक्शन, दबोचे गए छह आरोपी

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में चल रहे कुल छह वांछित अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए सभी आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
एसपी के आदेश पर संबंधित क्षेत्राधिकारियों  के निकट पर्यवेक्षण में थानों की टीमों को सक्रिय किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट से जारी वारंट और दर्ज मुकदमों के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर इन आरोपियों को धर-दबोचा।
तालगांव व मानपुर पुलिस ने वांछितों को दबोचा
थाना तालगांव पुलिस ने मु0अ0सं0 118/26 की धारा 137(2)/87 बीएनएस (BNS) के तहत नामजद आरोपी सबाना पुत्र मोबीन निवासी बनगांव, सीतापुर को गिरफ्तार किया है। वहीं, मानपुर थाना पुलिस ने भी तत्परता दिखाते हुए धारा 108 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त वर्षा मिश्रा पुत्री सुदामा मिश्रा निवासी मखुवापुर को गिरफ्तार कर उसका चालान न्यायालय भेजा है।
मछरेहटा में एक वारंटी गिरफ्तार
न्यायालय में लंबित वादों के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत मछरेहटा पुलिस को भी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने वाद संख्या 260/24 से संबंधित वारंटी अभियुक्त सुमेर उर्फ मटरी मौर्या पुत्र रामभरोसे निवासी ग्राम सडिला, मछरेहटा को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
कमलापुर पुलिस ने कोतवाली देहात के तीन वारंटियों को दबोचा
एक अन्य बड़ी कार्रवाई में थाना कमलापुर पुलिस टीम ने अलग-अलग पुराने मामलों में चल रहे तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने काफी समय से लंबित वाद संख्या 259/92 से संबंधित आरोपी महेश पुत्र फत्ते निवासी मोहल्ला इस्माइलपुर, कोतवाली देहात और कौशल पाण्डेय उर्फ कल्लू पुत्र गोपाल मोहन निवासी ग्राम चितहरी, कोतवाली देहात को गिरफ्तार किया। इसके अलावा वाद संख्या 105/24 से संबंधित वारंटी गुड्डू पुत्र अर्जुन निवासी ग्राम पीतपुर, कोतवाली देहात को भी दबोचकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ