#सीतापुर:मानदेय बढ़ा तो खिले शिक्षामित्रों के चेहरे, खैराबाद में गूंजी तालियां

"शिक्षामित्र पूरी निष्ठा और लगन से बच्चों का भविष्य संवारें, शिक्षा की गुणवत्ता में आपकी भूमिका सबसे अहम है।"
- राकेश राठौर 'गुरु', राज्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

# सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शिक्षामित्रों के बढ़े हुए मानदेय के भुगतान का शुभारंभ करने से जिले के शिक्षामित्रों में उत्साह है। मंगलवार को खैराबाद स्थित भूमिजा बहुद्देशीय हाल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में इस ऐतिहासिक पल का सजीव प्रसारण देखा गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राकेश राठौर 'गुरु' ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने में शिक्षामित्रों का योगदान अतुलनीय है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्राथमिक विद्यालय मिश्रापुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि व अन्य जनप्रतिनिधियों का स्वागत पौधे भेंट कर किया। इस दौरान एमएलसी पवन सिंह चौहान, नपाप अध्यक्ष नेहा अवस्थी और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने भी शिक्षामित्रों को प्रोत्साहित किया।
18 हजार की मिली चेक
समारोह के दौरान जिले के 10 चयनित शिक्षामित्रों को 18,000 रुपये की मानदेय धनराशि की प्रतीकात्मक चेक प्रदान की गई। चेक पाते ही शिक्षामित्रों के चेहरे खिल उठे। जिलाधिकारी डा. राजागणपति आर. व सीडीओ डा. दीक्षा जोशी ने शिक्षामित्रों को पूरी निष्ठा के साथ स्कूलों में शिक्षण कार्य करने की सीख दी।
इनकी रही उपस्थिति
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव सागर गुप्ता, डीआईओएस राजेन्द्र सिंह, बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षा मित्र मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ