सीतापुर(उत्तर प्रदेश) पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार के निकट पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कच्चापुल मछली बाजार क्षेत्र से एक शातिर अपराधी को दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रोहित उर्फ मारुति पुत्र स्व. रामू के रूप में हुई है, जो इसी थाना क्षेत्र के मोहल्ला कच्चापुल का रहने वाला है।
पुलिस द्वारा की गई जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक अदद नाजायज तमंचा और एक अदद जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पकड़ा गया आरोपी इलाके का दुराचारी अपराधी है, जिसके खिलाफ कोतवाली नगर में ही चोरी, लूट, जानलेवा हमला, एनडीपीएस एक्ट, पॉक्सो एक्ट और बीएनएस सहित कुल 13 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
अवैध असलहे की बरामदगी के संबंध में कोतवाली नगर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मु0अ0सं0 161/2026 पर धारा 25(1-बी) आयुध अधिनियम के तहत एक और नया मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कानूनी लिखापढ़ी और आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद अभियुक्त का चालान कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
0 टिप्पणियाँ