बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई सीतापुर के तत्वावधान में बिसवां के हरगोविन्द वर्मा केन यूनियन सभागार में एक भव्य 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला' का आयोजन किया गया। यह विशेष कार्यक्रम केंद्र की मोदी सरकार के गौरवमयी 12 वर्ष और प्रदेश की योगी सरकार के सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के" अभियान के तहत आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी पवन सिंह चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में बिसवां विधायक निर्मल वर्मा व किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने की। कार्यशाला में वक्ताओं ने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए प्राकृतिक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला।
डबल इंजन सरकार में किसान कल्याण सर्वोपरि
कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य व विशिष्ट अतिथियों ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में कृषि और किसान कल्याण को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। वक्ताओं ने कहा कि सीतापुर में अब खाद की ऑनलाइन बुकिंग जैसी पारदर्शी व्यवस्था की शुरुआत की गई है, जो इसी सोच का हिस्सा है। नई व्यवस्था लागू होने से शुरुआती दौर में जो थोड़ी-बहुत तकनीकी या व्यावहारिक दिक्कतें आ रही हैं, संगठन और प्रशासन के सामूहिक प्रयासों से उनमें तेजी से सुधार किया जा रहा है। इस पारदर्शी व्यवस्था से भविष्य में बिचौलियों का पूरी तरह अंत हो जाएगा और किसानों को उनका हक सीधे मिलेगा।
गूंजी किसानों की आवाज
इस भव्य कार्यक्रम के सफल आयोजन और संचालन में भाजपा जिला महामंत्री व गन्ना विकास समिति बिसवां के कर्मठ चेयरमैन सुधाकर शुक्ला की विशेष और अत्यंत सराहनीय भूमिका रही। उन्होंने अपने संबोधन में न केवल मंच का कुशल संचालन किया, बल्कि गन्ना किसानों और क्षेत्रीय कृषकों की समस्याओं को बेहद प्रमुखता से सदन के सामने उठाया। चेयरमैन सुधाकर शुक्ला ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का संकल्प दोहराया। उनके कुशल नेतृत्व में पूरी आयोजन व्यवस्था बेहद अनुकरणीय और अनुशासित रही, जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है।
प्राकृतिक कृषि के लाभों पर चर्चा, मातृशक्ति की रही भारी मौजूदगी
कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए इसके दूरगामी लाभ बताए। इस अवसर पर जिला महामंत्री रेखा पटेल, जिला उपाध्यक्ष व जिला अभियान संयोजक जया सिंह, तथा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश मिश्रा प्रमुख रूप से मंचासीन रहे। कार्यक्रम में गन्ना समिति बिसवां के समस्त संचालक, पार्टी के विभिन्न मंडलों के वर्तमान व पूर्व मण्डल अध्यक्षों सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय किसान और मातृशक्ति उपस्थित रहीं, जिससे पूरा सभागार छोटा पड़ गया।
0 टिप्पणियाँ