#लखनऊ: तालाब में डूबने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, मचा कोहराम.

लखनऊ/सीतापुर(उत्तर प्रदेश):गोसाईंगंज के सराय करोरा गांव में शुक्रवार को हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ तालाब में डूबने से सीतापुर के हरगांव की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी आम्रपाली की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया।
बुआ के घर आई थी किशोरी
सीतापुर के सुभाष नगर की रहने वाली आम्रपाली उर्फ अंजुमन कुछ दिन पहले ही अपनी बुआ के घर घूमने आई थी। शनिवार दोपहर करीब एक बजे वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा की गई खोजबीन के दौरान गांव के तालाब में शव उतराता मिला।
अभी तहरीर नहीं मिली वैधानिक कार्यवाही जारी
घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को तालाब से निकलवाया। गोसाईंगंज इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की पहचान होने के बाद मामले की जांच की जा रही है, हालांकि अभी तक परिवारी की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है,वैधानिक कार्यवाही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ