#सीतापुर में तेज रफ्तार का कहर: सीएमओ कार्यालय के पास कार की टक्कर से युवक की मौत.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):खैराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। सीएमओ कार्यालय के समीप एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान, घायल की हालत नाजुक
हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान छूटकन निवासी ग्राम रामपुर, थाना मछरेहटा के रूप में हुई है। घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और होश न आने के कारण उसकी पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
जांच में जुटी पुलिस
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक खैराबाद से सीतापुर की ओर जा रहे थे, तभी लखनऊ मार्ग की तरफ से आई अनियंत्रित कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार कार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ