#सीतापुर:बिसवां पुलिस की बड़ी कार्रवाई: शातिर अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, दर्ज हैं 16 मुकदमे.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बिसवां कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने पुरैनी पुल के पास से एक शातिर अपराधी को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें गौवध निवारण अधिनियम और गैंगेस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
अभियान के तहत मिली कामयाबी
पुलिस अधीक्षक सीतापुर के निर्देशन में अवैध शस्त्रों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) और क्षेत्राधिकारी बिसवां के कुशल मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सलमान उर्फ भूरे पुत्र अय्यूब, निवासी नवाबशाह पुरवा, थाना तम्बौर के रूप में बताई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है।
दर्ज हुआ मुकदमा, भेजा गया जेल
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बिसवां में सुसंगत धाराओं में मुकदमा अपराध संख्या 171/26, धारा 25 (1B) आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।
दर्जनों मुकदमों का है आरोपी
गिरफ्तार सलमान उर्फ भूरे कोई मामूली अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ सीतापुर जनपद के विभिन्न थानों बिसवां, लहरपुर, मानपुर, रामपुर मथुरा, तम्बौर और रेउसा में कुल 16 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इसमें गौवध निवारण अधिनियम, गैंगेस्टर एक्ट, चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं। उसे पकड़ने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामराघव सिंह, उपनिरीक्षक सुधाकर सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ