सीतापुर,(उत्तर प्रदेश): जनपद में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में वांछित व न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के तहत कुल 17 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों का पुलिस ने चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
इमलिया सुल्तानपुर में सबसे ज्यादा 10 गिरफ्तार
चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मुकदमों से जुड़े 10 वारंटियों को दबोचा है। पुलिस टीम ने वर्ष 2011 के एक मामले अपराध संख्या 155/11 में वांछित चल रहे गंगई गांव निवासी तीन सगे भाइयों कामता, नरेश व मुल्लू पुत्रगण इन्दल को गिरफ्तार किया।
इसके अलावा अपराध संख्या 656/26 में चंदनपारा निवासी अमरेंद्र त्रिवेदी, वर्ष 2003 के मामले में सरसा निवासी सतीश, केशवपुर निवासी अजीत सिंह, वर्ष 2009 के मामले में कोरिया उदयपुर निवासी गुड्डू व मदन, और वर्ष 2015 के एक मामले में ललतूपुरवा निवासी वीरेंद्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
सकरन व पिसावां में भी दबोचे गए आरोपी
थाना सकरन पुलिस ने वर्ष 2002 के एक पुराने मामले में रेउसा क्षेत्र के सेमराकला निवासी मोहर्रम अली व लल्लन खाँ को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही वर्ष 2021 के एक मामले में मेथौरा निवासी अनन्तु को भी दबोचा गया,उधर, थाना पिसावां पुलिस टीम ने न्यायालय में प्रचलित वादों के आधार पर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें खोजेपुर निवासी अनूप नाई और जगन्नाथपुर निवासी रघुराज शामिल हैं, जो काफी समय से वांछित चल रहे थे।
मिश्रिख व रामपुर मथुरा से एक-एक वांछित गिरफ्तार
थाना मिश्रिख पुलिस ने वर्ष 2021 के एक वाद संख्या 1131/21 में फरार चल रहे खाकी सराय मोहल्ला निवासी कन्नू पुत्र चौधी हरिजन को गिरफ्तार कर उसका चालान किया। वहीं, थाना रामपुर मथुरा पुलिस टीम ने भी वर्ष 2005 के एक पुराने मामले वाद संख्या 623/05 में वांछित चल रहे तिगड़ा गांव निवासी नन्द कुमार पुत्र बिरजु को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। एसपी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
0 टिप्पणियाँ