सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने घेराबंदी कर 20 हजार रुपये के इनामी अपराधी समेत तीन शातिर हिस्ट्रीशीटर चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से अवैध असलहा, चोरी के आभूषण और नकद रुपये बरामद हुए हैं।
नहर पुलिया के पास बिछाया जाल
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीम लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) दुर्गेश कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी महोली नागेन्द्र चौबे के पर्यवेक्षण में, थाना इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने पारा नहर पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने तीन कुख्यात चोरों को गिरफ्तार कर लिया।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी क्षेत्र के शातिर अपराधी हैं, जिनका लंबा आपराधिक इतिहास है:
ओमकार पुत्र परागी: ग्राम परेवा का निवासी, 20 हजार रुपये का इनामी अपराधी और हिस्ट्रीशीटर.
गनी यादव पुत्र रामप्रसाद:ग्राम भगवन्तपुर का निवासी और हिस्ट्रीशीटर
मुजाबिर पुत्र वशीर:ग्राम गद्दीपुर का निवासी और हिस्ट्रीशीटर
क्या हुआ बरामद
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने घरों में चोरी और मवेशी चोरी की कई घटनाओं को स्वीकार किया है। तलाशी के दौरान पुलिस ने निम्नलिखित सामान बरामद किया एक देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस ओमकार के पास से,चोरी का माल सफेद धातु की एक जोड़ी पायल ग्राम कंचनपुर में हुई चोरी से संबंधित कुल 14,150 रुपये तीनों आरोपियों के पास से।
पुलिस टीम की कार्यवाही
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी इमलिया सुल्तानपुर आशीष तिवारी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक इन्द्रजीत सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, और आरक्षी पंकज भारती, मनोज विश्वकर्मा, सत्यप्रकाश तथा विनय कुमार की भूमिका अहम रही।
0 टिप्पणियाँ