सीतापुर(उत्तर प्रदेश): परिवहन विभाग ने बकाया राजस्व की वसूली को लेकर अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग ने लंबे समय से कर का भुगतान न करने वाले 11,026 वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस जारी कर 15 दिनों में भुगतान का अल्टीमेटम दिया है। इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।
35 करोड़ से अधिक का है बकाया
एआरटीओ (प्रशासन एवं प्रवर्तन) सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि जनपद में विभिन्न श्रेणियों के वाहनों पर वर्षों से परिवहन कर बकाया चल रहा है, जिसकी कुल धनराशि 35 करोड़ रुपये से अधिक है। राजस्व की इस भारी क्षति को देखते हुए विभाग ने अब वसूली के लिए अभियान छेड़ दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यह अंतिम अवसर है।
नोटिस की जद में ई-रिक्शा से लेकर भारी वाहन
विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, कार्रवाई की जद में मुख्य रूप से तीन श्रेणियों के वाहन आए हैं:
समय सीमा खत्म होते ही जारी होगी आरसी
एआरटीओ ने स्पष्ट किया कि 15 दिनों की निर्धारित समय सीमा के भीतर यदि वाहन स्वामियों ने बकाया रोड टैक्स जमा नहीं किया, तो विभाग सख्त कानूनी प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके बाद बकायेदारों के विरुद्ध रिकवरी प्रमाणपत्र जारी कराने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा जाएगा। उन्होंने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे समय रहते अपना कर जमा कर दें, ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक या राजस्व वसूली की कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।
0 टिप्पणियाँ