सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी विद्यालयों के समय में बदलाव कर दिया है।
सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा आदेश
यह आदेश प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 08 तक के सभी विद्यालयों पर तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इसमें जिले के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त सीबीएसई , आईसीएसई और अन्य बोर्ड के विद्यालय शामिल हैं।
12:30 बजे तक ही संचालित होंगे स्कूल
जारी निर्देश के अनुसार, अब सभी विद्यालय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक ही संचालित किए जाएंगे। यह नई समय सारणी अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।
निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के निर्देश
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे उक्त आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराएं। साथ ही, जिले के सभी प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को भी इस नए समय का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।
0 टिप्पणियाँ