सीतापुर(उत्तर प्रदेश): एआरटीओ कार्यालय में मंगलवार को भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। परिवहन अधिकारी सर्वेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित भंडारे में जहां एक ओर प्रभु बजरंगबली की आराधना की गई, वहीं दूसरी ओर जन कल्याण की मंगल कामना के साथ प्रसाद का वितरण हुआ। कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही।
भक्तिमय वातावरण में हुआ पूजन
कार्यक्रम की शुरुआत एआरटीओ सर्वेश चतुर्वेदी द्वारा भगवान बजरंगबली के विधि-विधान से पूजन व आरती के साथ हुई। मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा कार्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। पूजन के उपरांत उपस्थित जनसमूह और कर्मचारियों को प्रसाद वितरित कर आयोजन की शुरुआत की।
लोक कल्याण' का दिया संदेश
इस अवसर पर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि धार्मिक आयोजन मन को शांति प्रदान करते हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं आज के भंडारे का मुख्य उद्देश्य जन कल्याण की मंगल कामना करना है। उन्होंने सभी के उज्ज्वल भविष्य, सुख और समृद्धि की प्रार्थना की सेवा भाव से किया गया कार्य समाज में भाईचारे को बढ़ावा देता है।
कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्था
भंडारे के सफल आयोजन में परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने सराहनीय भूमिका निभाई। इस पुनीत कार्य में अंशुमान सिंह तोमर, संदीप गुप्ता, मयंक सिंह, रविशंकर, संजीव सोनकर और विकास अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इन सभी ने सेवा भाव से प्रसाद वितरण की व्यवस्था संभाली। भंडारे में कार्यालय पहुंचे आवेदक, वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
0 टिप्पणियाँ