सीतापुर: लखनऊ सिटी हॉस्पिटल में मरीज की मौत मामले में डीएम सख्त, एक दिन में मांगी जांच आख्या.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद के नेपालपुर स्थित लखनऊ सिटी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान मरीज की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्वजन द्वारा चिकित्सालय प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाए जाने के बाद जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है। अस्पताल की कार्यप्रणाली की जांच के लिए प्रशासन ने तीन सदस्यीय उच्चस्तरीय समिति का गठन कर दिया है। जांच टीम को 24 घंटे के भीतर अपनी स्पष्ट आख्या प्रस्तुत करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
 एक दिन में मांगी गई जांच रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने जारी आदेश में स्पष्ट किया है कि लखनऊ सिटी हॉस्पिटल में हुई इस घटना की स्थलीय एवं अभिलेखीय जांच अनिवार्य रूप से की जाएगी। इस समिति में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर जनार्दन और जिला महिला चिकित्सालय, सीतापुर की डॉ. चित्रा सोनकर को शामिल किया गया है। टीम को अस्पताल के अभिलेखों की पड़ताल कर पूरी सच्चाई उजागर करने को कहा गया है। अब सभी की निगाहें जांच समिति की रिपोर्ट पर टिकी हैं कि आखिर उस दिन अस्पताल में क्या हुआ था और लापरवाही का दोषी कौन है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ