सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सीतापुर जिला कारागार में बंदियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए एक सप्ताह के योग शिविर का शुभारंभ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शुरू किए गए इस शिविर में बंदियों को नियमित योगाभ्यास कराया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर शुरू हुआ शिविरउ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश आशीष जैन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव आलोक यादव ने शिविर का शुभारंभ कराया।
योग से तनाव कम करने और स्वास्थ्य सुधारने की पहलयोग शिविर में विजय भान समेत कारागार प्रशासन मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि योग मानसिक तनाव कम करने और बंदियों को स्वस्थ रखने का प्रभावी माध्यम है।
30 जून तक चलेगा प्रशिक्षणयह विशेष योग शिविर 24 जून से 30 जून तक चलेगा। कार्यक्रम में पतंजलि के योग प्रशिक्षकों ने बंदियों को योगाभ्यास कराया। जिला कारागार के अधिकारी, स्टाफ और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से जुड़े अधिवक्ता भी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ