सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में मोबाइल फोन खोने की चिंता अब लोगों के चेहरों से दूर हो रही है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर'पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए। रिकवर किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 45,000 रुपये बताई गई है।
तकनीक का सहारा लेकर मिली सफलता
सीतापुर पुलिस ने आधुनिक तकनीकी का उपयोग करते हुए 'सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर' पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आलोक सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना कोतवाली देहात की टीम ने सर्विलांस के जरिए खोए हुए मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की और उन्हें समय रहते बरामद कर लिया।
स्वामियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से मोबाइल मालिकों ने राहत की सांस ली है। मोबाइल मिलने पर दीपक सैनी, सौरभ सिंह, महेश पाण्डेय और गुड्डू ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। स्वामियों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनके कीमती फोन वापस मिल पाएंगे, लेकिन पुलिस के सराहनीय प्रयासों ने उनकी उम्मीद को सच कर दिखाया।
इन लोगों को वापस मिले मोबाइल
0 टिप्पणियाँ