# सीतापुर: पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर वाहन चोर, बाइक बरामद.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिधौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद बाइक लखनऊ से चोरी की गई थी।
लखनऊ से चोरी की थी बाइक
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर सिधौली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को रोका। पूछताछ में उसकी पहचान ज्ञानू उर्फ ज्ञानेन्द्र, निवासी ग्राम रोहिला, थाना महोली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल UP32 EB2253 मिली। जांच में पता चला कि यह बाइक लखनऊ के थाना तालकटोरा क्षेत्र से चोरी की गई थी। सिधौली पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
 ग्रामीण इलाकों में खपाता था वाहन
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया है। उसने बताया कि वह शहरी और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मौका पाकर दोपहिया वाहन चोरी करता था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह कुछ दिनों तक वाहनों को छिपाकर रखता था और फिर मौका मिलते ही ग्रामीण क्षेत्रों के भोले-भाले लोगों को औने-पौने दामों में बेच देता था।
 पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी महोली थाने में मुकदमा मुअसं- 407/2020 दर्ज है। पुलिस टीम में उ.नि. दयानंद झा, का राजेश यादव, का. राहुल यादव और रि.का. प्रियांशु द्विवेदी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ