#सीतापुर बिजली विभाग की अपील: जुलूस के दौरान तारों से रहे सावधान, जरूरत पड़ने पर लें शटडाउन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):मोहर्रम के अवसर पर शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक निकलने वाले ताजिया जुलूसों को देखते हुए बिजली विभाग ने सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया है। विभाग ने ताजिया मार्गों पर बिजली के तारों और उपकरणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। साथ ही, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 25 जून से 27 जून तक कंट्रोल रूम सक्रिय रहेंगे।
जुलूस मार्गों की सुरक्षा को लेकर सर्तकता
अधीक्षण अभियंता कार्यालय ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि ताजिया मार्गों पर बिजली की लाइनों को लेकर विशेष निगरानी रखी जाए। विभाग ने ताजियादारों से अपील की है कि जुलूस के दौरान बांस-बल्ली, लाठी-डंडे या झंडे लेकर गुजरते समय बिजली के तारों, खंभों और ट्रांसफार्मर से पूरी सावधानी बरतें। तारों से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए।
आपातकालीन मदद के लिए प्रशासन से संपर्क
बिजली विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि जुलूस के दौरान सुरक्षा के लिए लाइनमैन की आवश्यकता पड़ती है या कोई समस्या सामने आती है, तो ताजियादार सीधे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस प्रशासन या जिला प्रशासन के माध्यम से संबंधित उपकेंद्र के एसएसओ, अवर अभियंता  या अधिशासी अभियंता को सूचित कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर बिजली आपूर्ति बंद कराने की सुविधा भी दी गई है।
उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील
विभागीय अधिकारियों ने जिले के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि मोहर्रम के दौरान धार्मिक आयोजनों की संवेदनशीलता को देखते हुए यदि शटडाउन के कारण बिजली आपूर्ति में कटौती की जाती है, तो वे धैर्य बनाए रखें। विभाग का प्रयास है कि त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो और किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो।
कंट्रोल रूम के संपर्क सूत्र

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ