#सीतापुर: मझिगवां में 'सम्राटअशोक द्वार' के लोकार्पण को लेकर बढ़ी सियासी तपिश, प्रशासन रहा मुस्तैद.

महमूदाबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): सीतापुर जिले के मझिगवां गांव में 'सम्राट अशोक स्मृति द्वार' के उद्घाटन को लेकर सांसद चंद्रशेखर आजाद और स्थानीय प्रशासन के बीच तनातनी की स्थिति देखने को मिली भारी पुलिस बल की मौजूदगी में गांव पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने  सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए चेतावनी दी, महापुरुषों का अपमान करने वाली सरकार की कुर्सी तोड़ देंगे। अगर यह गेट टूटा, तो लखनऊ में बैठे लोग भी चैन से सो नहीं पाएंगे,प्रशासन ने सुबह ही इस द्वार को कपड़े से ढकवा दिया था। 
दोपहर दो बजे चंद्रशेखर का काफिला गेट पर रुकते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी बेचैन हो गए। उन्होंने गाड़ी से उतरकर गेट देखा और मंच से कहा कि यह द्वार सम्राट अशोक के सम्मान में बना है, लेकिन एक बहुजन बेटे द्वारा इसका लोकार्पण किए जाने से सरकार के पेट में दर्द हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन को आपत्ति है, तो खुद मुख्यमंत्री या आला अधिकारी आकर इसका लोकार्पण कर दें, लेकिन इसे नुकसान पहुंचाया गया तो बड़ा आंदोलन होगा, इस मामले में सुरक्षित भूमि मार्ग अवरुद्ध करने के आरोप में ग्राम प्रधान अंबिका प्रसाद मौर्य के खिलाफ रामपुर मथुरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर चंद्रशेखर ने साफ कहा कि यदि ग्राम प्रधान को जेल भेजा गया, तो वे खुद भी जेल जाने को तैयार हैं। इस दौरान मौके पर एसडीएम डॉ. अंजली सिंह और सीओ सहित भारी पुलिस फोर्स मुस्तैद रही और ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ