हरगांव,सीतापुर(उत्तरप्रदेश): सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र से एक मानवीय और कानूनी प्रक्रिया का मामला सामने आया है, जहां एक कैदी को पुलिस अभिरक्षा में अपनी बहन की शादी के रस्मों-रिवाजों में शामिल होने की अनुमति दी गई।
बंशीपुरवा गांव का रहने वाला धर्मेंद्र उर्फ बनवारी पिछले तीन सालों से हरियाणा की रोहतक जेल में एक गंभीर मामले में सजा काट रहा है। धर्मेंद्र की बहन लक्ष्मी की शादी 19 जून को तय है, जिसके मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए वह 18 जून को पुलिस सुरक्षा के बीच अपने गांव पहुंचा।
धर्मेंद्र जब हथकड़ी पहने हुए अपने घर पहुंचा, तो वहां काफी भावुक कर देने वाले दृश्य देखने को मिले। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन काफी सतर्क नजर आया। शादी समारोह और अन्य रस्मों के दौरान हरियाणा की रोहतक पुलिस के साथ-साथ स्थानीय हरगांव थाने की पुलिस टीम लगातार तैनात रही।
0 टिप्पणियाँ