बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद की सभी सात तहसीलों में शनिवार को 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन कर जनता की शिकायतों को सुना गया। मुख्य आयोजन तहसील बिसवां में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश जारी किए।
पात्रों को समय से मिले योजनाओं का लाभ
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद सभी विभागाध्यक्षों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि जनहित और लाभार्थीपरक योजनाओं से जुड़े मामलों में कतई ढिलाई न बरती जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप पात्र व्यक्तियों को समय से लाभान्वित करना प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है।
आईजीआरएस पोर्टल की शिकायतों पर सख्त रुख
डीएम ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाए। शिकायत के निवारण के लिए संबंधित अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के आधार पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बिसवां आकांक्षा गौतम सहित कई जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बिसवां में 95 में से 12 शिकायतों का समाधान
तहसील बिसवां में कुल 95 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जनपद की अन्य तहसीलों में भी जनसुनवाई की स्थिति कुछ इस प्रकार रही:
सभी तहसीलों में शेष बचे प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को पृष्ठांकित करते हुए एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
0 टिप्पणियाँ