#सीतापुर:शांति और सौहार्द पर प्रशासन का जोर, खैराबाद में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण.

खैराबाद,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ राजा गणपतिआर एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने मंगलवार को खैराबाद कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, गणमान्य व्यक्तियों एवं धर्मगुरुओं से संवाद कर मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की।

संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने खैराबाद कस्बे के प्रमुख मार्गों, ताजिया मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों, ताजियादारों और गणमान्य व्यक्तियों से संवाद करते हुए कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे, शांति और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ