#सीतापुर: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 'पराविधिक स्वयं सेवक' बनने का मौका, करें आवेदन

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को न्याय सुलभ कराने के लिए पराविधिक स्वयं सेवकों के मनोनयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए इच्छुक और सेवाभावी लोगों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
स्वैच्छिक सेवा का माध्यम है पीएलवी
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि यह किसी सरकारी पद पर नियुक्ति नहीं है, बल्कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए एक स्वैच्छिक सेवा है। इसमें शामिल होने वाले स्वयं सेवकों को बिना किसी आर्थिक लाभ के जरूरतमंदों को विधिक सहायता और मार्गदर्शन प्रदान करने का कार्य करना होगा।
 यह लोग बन सकते हैं 'पीएलवी'
स्वयं सेवा के जज्बे से भरे कोई भी महिला या पुरुष इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें सेवानिवृत्त शिक्षक, पूर्व सरकारी कर्मी, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, चिकित्सक, छात्र, गैर-सरकारी संगठन , स्वयं सहायता समूह, मैत्री समूह जीविका के सदस्य व अन्य सेवाभावी व्यक्ति शामिल हैं। हालांकि, इस पद के लिए अधिवक्ता आवेदन नहीं कर सकते हैं।
पुराने स्वयं सेवकों को भी करना होगा पुनः आवेदन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि सत्र 2025-26 के पीएलवी का कार्यकाल 30 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। ऐसे में यदि पुराने स्वयं सेवक 2026-27 के आगामी सत्र के लिए भी कार्य जारी रखना चाहते हैं, तो उन्हें नए सिरे से अपना आवेदन जमा करना होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ