#सीतापुर:तालाबों में खिलेगी नीली क्रांति, मत्स्य योजनाओं के लिए आवेदन शुरू.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद के मछली पालकों और इस व्यवसाय से जुड़ने के इच्छुक युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा अवसर दिया है। मत्स्य विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक लाभार्थी आगामी 28 जून तक विभागीय पोर्टल पर जाकर अपना आवेदन दर्ज करा सकते हैं।
 तीन प्रमुख योजनाओं का मिलेगा लाभ
मत्स्य विभाग के सहायक निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित तीन मुख्य योजनाओं के लिए पोर्टल खोला गया है। इसमें मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना और सघन मत्स्य पालन हेतु एरेशन सिस्टम स्थापना योजना शामिल हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य जनपद में मत्स्य पालन को बढ़ावा देना और मछुआरों व पालकों की आय में वृद्धि करना है।
28 जून तक वेबसाइट पर करें आवेदन
विभागीय पोर्टल लाइव योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन विभागीय पोर्टल 8 जून 2026 से चालू हो चुका है, जो 28 जून 2026 तक खुला रहेगा
मत्स्य पालन से जुड़े या इसमें रुचि रखने वाले कोई भी पात्र व्यक्ति विभागीय वेबसाइट fisheries.up.gov.in पर जाकर समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विकास भवन के कमरा नंबर 316 में समाधान
यदि किसी आवेदक को ऑनलाइन फॉर्म भरने में कोई तकनीकी समस्या आ रही है या योजनाओं की पात्रता व शर्तों के बारे में विस्तृत जानकारी चाहिए, तो वे किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए विकास भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित सहायक निदेशक मत्स्य कार्यालय के कमरा नंबर 316 में जाकर संपर्क किया जा सकता है, जहां विभागीय अधिकारियों द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ