#सीतापुर:नैमिषारण्य में दुखद हादसा: स्नान करते समय महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, गई जान.

नैमिषारण्य,सीतापुर(उत्तर प्रदेश)।जिले के नैमिषारण्य में दर्शन-पूजन के लिए आईं शाहजहांपुर निवासी रामखिलावन 45 वर्ष की तीर्थ स्नान के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, स्नान करते समय महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नैमिषारण्य ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मौत का कारण अचानक तबीयत बिगड़ना प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ