#सीतापुर:बिसवां मार्ग पर ट्रक-कार में आमने-सामने की जोरदार टक्कर, तीन लोग गंभीर घायल.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):मानपुर थाना क्षेत्र के बिसवां-सीतापुर मार्ग पर कटरा पुल के समीप रविवार शाम भीषण सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार की सामने से आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में कार के उड़े परखच्चे
महमूदाबाद कोतवाली के बघाईन निवासी 50 वर्षीय प्रदीप पांडे अपने साथियों मोहम्मद आसिफ और मोबीन के साथ कार से सीतापुर जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैराबाद पहुँचाया, जहाँ से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ