#सीतापुर में अमर्यादित होर्डिंग्स पर सियासी उबाल, सपा प्रतिनिधिमंडल करेगा एसपी से शिकायत.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर सोमवार सुबह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा वाली होर्डिंग्स और पोस्टर देखे गए। इन पोस्टरों के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है।
पोस्टर के विरोध में सांसद का कदम
शहर में लगे इन पोस्टरों और स्लोगन की जानकारी मिलने पर धौरहरा सांसद आनन्द भदौरिया मौके पर पहुंचे। सांसद ने विरोध स्वरूप स्वयं खंभे पर चढ़कर इन होर्डिंग्स को हटाना शुरू कर दिया।
 पुलिस अधीक्षक से शिकायत की तैयारी
इस मामले में समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक संज्ञान लिया है। सांसद आनन्द भदौरिया के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस घटना की शिकायत दर्ज कराएगा। प्रतिनिधिमंडल पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों की पहचान करने और उनके खिलाफ जांच करने की मांग करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ