#सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 07 वांछित और वारंटी गिरफ्तार, हत्यारोपी भी चढ़ा हत्थे.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 07 वांछित अभियुक्तों और वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के सख्त निर्देशों के क्रम में यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है।
अभियान के अंतर्गत थाना रामपुरमथुरा पुलिस ने वारंटी नरेंद्र कुमार, मछरेहटा पुलिस ने वांछित सारिक, और महमूदाबाद पुलिस ने वांछित देवेंद्र कुमार तथा वारंटी मंसूर अली को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में हरगांव पुलिस ने पंकज और संतोष नामक दो वारंटियों को पकड़ा है। वहीं, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित त्रिभुवन लाल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल हंसिया भी बरामद किया है। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित थानों की टीमों द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस की इस सक्रियता से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ