#सीतापुर:आला कत्ल के साथ गिरफ्तार हुआ मां का हत्यारा, भेजा गया जेल.

इमलिया सुल्तानपुर,सीतापुर,(उत्तर प्रदेश):बेनियापुर गांव में मां की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इमलिया सुल्तानपुर पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे त्रिभुवन को घटना में इस्तेमाल किए गए आला कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह शराब पीने को लेकर त्रिभुवन का अपनी मां से विवाद हुआ था। नशे में धुत आरोपी ने तैश में आकर मां के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और फोरेंसिक टीम के माध्यम से मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। रविवार को पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ