सीतापुर(उत्तर प्रदेश):भीषण गर्मी और उच्च तापमान के कारण स्कूलों के समय में जो बदलाव किया गया था, उसे प्रशासन ने अब वापस ले लिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने इस संबंध में नया आदेश जारी कर दिया है।
मौसम विभाग द्वारा तापमान में गिरावट और आगे भी मौसम के अनुकूल रहने के पूर्वानुमान को देखते हुए, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालयों के संचालन समय को पुनः सामान्य करने का निर्णय लिया है। इस आदेश के अनुसार, अब जनपद के सभी परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड विद्यालयों का संचालन समय पुनः सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। ज्ञात हो कि भीषण गर्मी के चलते पूर्व में स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया गया था। डॉ. गोरखनाथ पटेल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इस नए आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें।
0 टिप्पणियाँ