सीतापुर(उत्तर प्रदेश): जनपद में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीतापुर पुलिस और स्वाट टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तालगांव पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10 किलो 196 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है।
बीती 29 जुलाई की रात्रि थाना तालगांव पुलिस और स्वाट टीम कसरैला-लहरपुर मार्ग पर धोंधी मोड़ के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक संदिग्ध कार नजर आई। पुलिस टीम को देख कार में सवार तीन अभियुक्त वाहन सहित फरार हो गए, जबकि पुलिस ने बाहर खड़े एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी राहुल शुक्ला पुत्र संजय शुक्ला, जनपद लखीमपुर खीरी का रहने वाला है।
तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध गांजा बरामद किया गया। पुलिस जांच में आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
0 टिप्पणियाँ