सीतापुर(उत्तर प्रदेश):पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद की विभिन्न थाना पुलिस टीमों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे और न्यायालय से वारंट जारी होने वाले कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 2, रामकोट, इमलिया सुल्तानपुर, बिसवां, थानगांव और सिधौली पुलिस ने 1-1 तथा मिश्रिख थाना पुलिस ने 4 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को दबोचा। पकड़े गए आरोपियों में आबकारी अधिनियम, शस्त्र अधिनियम, आईटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं से जुड़े अपराधी शामिल हैं।
पुलिस ने सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
0 टिप्पणियाँ