#सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर पूर्व सांसद की स्मृति में बने स्वागत द्वार का कारागार राज्यमंत्री ने किया अनावरण.

हरगांव,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सीतापुर के हरगांव नगर पंचायत के जोशी टोला निवासी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद मिश्रा की स्मृति में सीतापुर-लखीमपुर मार्ग पर कल्याणपुर के पास नवनिर्मित स्वागत द्वार का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण कर इसका उद्घाटन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि स्वर्गीय जनार्दन प्रसाद मिश्रा का सार्वजनिक जीवन समाज सेवा, जनहित और राष्ट्र के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे व्यक्तित्वों की स्मृति में बनाए गए स्मारक और स्वागत द्वार नई पीढ़ी को लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक दायित्वों और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, रानू मिश्रा, पंकज शुक्ला, विजय मिश्रा, विजय शेरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, अरुणेश त्रिपाठी, किशोरी लाल और शंकर दयाल भार्गव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ