#सीतापुर: राजकीय आईटीआई खैराबाद में 14जुलाई को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं के लिए स्वर्णिम अवसर.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जनपद के युवाओं के लिए रोजगार का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। विश्व युवा कौशल दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तत्वावधान में आज, 14 जुलाई 2026 को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन खैराबाद स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में सुबह से शुरू होगा।
जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने मिशन निदेशक के निर्देशों के अनुपालन में जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराना है। इस रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कई नामचीन कंपनियां प्रतिभाग कर रही हैं, जो युवाओं का साक्षात्कार लेंगी।
रोजगार मेले में सम्मिलित होने वाले इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो के साथ समय से राजकीय आईटीआई खैराबाद पहुंचें। यह मेला युवाओं के लिए अपने कौशल का प्रदर्शन करने और आजीविका के नए मार्ग प्रशस्त करने का एक उत्तम मंच है। प्रशासन ने सभी युवाओं से इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ