सीतापुर(उत्तर प्रदेश):पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते दिवस बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 15 वांछित और वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने दबिश दी।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है: कोतवाली देहात पुलिस ने 01 और संदना पुलिस ने 01 वारंटी को गिरफ्तार किया। वहीं, हरगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 वारंटियों, वेदनाथ, सुशील और गीता को पकड़ा। इसी क्रम में कमलापुर पुलिस द्वारा 01 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। सबसे बड़ी सफलता इमलिया सुल्तानपुर पुलिस को मिली, जिसने अलग-अलग वादों में फरार चल रहे 09 वारंटियों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों में हीरालाल, रजनीश, जानकी, रेवती, पुनाली सिंह, राजासिंह, रोहित, रामरतन और सुधीर कुमार शामिल हैं। सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को संबंधित थानों की पुलिस टीमों द्वारा आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।
0 टिप्पणियाँ