#सीतापुर:वांछित और वारण्टी अभियुक्तों की धरपकड़ तेज, 16 गिरफ्तार.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में गंभीर अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए कुल 16 वांछित और वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान थाना खैराबाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। इसी क्रम में थाना महमूदाबाद ने 2, थाना इमलिया सुल्तानपुर ने 3, थाना हरगांव ने 4, थाना तालगांव ने 3 और थाना रामपुर मथुरा पुलिस ने 2 वारण्टी अभियुक्तों को पकड़ा। इसके अलावा, थाना महोली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं के तहत एक वांछित अभियुक्त को दबोचा। पुलिस द्वारा सभी गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस के इस अभियान से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ