सीतापुर (उत्तर प्रदेश):पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में मछरेहटा थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा मुख्य मार्गों, बाजारों और अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर सघन पैदल गश्त की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें भयमुक्त होकर रहने का संदेश दिया। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। पुलिस की इस मुस्तैदी से इलाके में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है और आम जनमानस ने प्रशासन की सराहना की है।
0 टिप्पणियाँ