#सीतापुर:बिसवां प्रकरण में प्रशासन सख्त,सीता हॉस्पिटल के चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश.

बिसवां,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिलाधिकारी सीतापुर डॉ. राजा गणपति आर ने बिसवां स्थित सीता हॉस्पिटल में एक मरीज की मृत्यु के प्रकरण का कड़ा संज्ञान लिया है। इस गंभीर मामले की जांच हेतु गठित विशेष समिति ने उपलब्ध अभिलेखों, उपचार संबंधी दस्तावेजों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का गहन परीक्षण किया। परीक्षण के उपरांत समिति ने निष्कर्ष दिया कि मरीज की अत्यंत गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे समय रहते किसी उच्च चिकित्सालय के लिए रेफर किया जाना अनिवार्य था।
समिति ने समयानुसार रेफर न किए जाने की प्रक्रिया को स्पष्ट चिकित्सीय लापरवाही माना है, जिसके आधार पर संबंधित चिकित्सक को दोषी ठहराया गया है। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने जांच रिपोर्ट को आधार बनाते हुए आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रशासन ने इस मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ