# सीतापुर: ओबीसी युवाओं के लिए मुफ्त कम्प्यूटर प्रशिक्षण, 20 जुलाई तक करें आवेदन.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश): पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए ओ-लेवल व सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन मांगे गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार ने बताया कि संशोधित समय-सारिणी के अनुसार पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
ये हैं पात्रता की शर्तें
आय सीमा: ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 1,00,000 रुपये से अधिक न हो।
शिक्षा व आयु: आवेदक का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
निवासी:आवेदक का उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है, साथ ही वह बेरोजगार हो और कहीं से छात्रवृत्ति न ले रहा हो।
ऑनलाइन आवेदन का तरीका
प्रशिक्षण के इच्छुक अभ्यर्थी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://obccomputertraining.upsdc.gov.in पर जाकर 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। विभाग के अनुसार, केवल पोर्टल के माध्यम से किए गए आवेदन ही मान्य होंगे।
कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करना जरूरी
ऑनलाइन आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को इसकी हार्ड कॉपी के साथ आय, जाति व अन्य शैक्षिक प्रमाण-पत्र संलग्न करने होंगे। इन दस्तावेजों को विकास भवन स्थित जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के कार्यालय (कमरा नंबर 308) में 20 जुलाई की शाम 5:00 बजे तक जमा करना अनिवार्य है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ