#सीतापुर: गोंदलामऊ में बंदरों के हमले से 22 दिन का नवजात घायल, अस्पताल में भर्ती.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश)विकास खंड गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत चौपरिया में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण दहशत में हैं। मंगलवार को हुई एक घटना में, बंदरों के झुंड ने 22 दिन के नवजात शिशु पार्थ पुत्र सुशील पर हमला कर दिया। बच्चा उस समय अपनी मां की गोद में था, जब बंदरों ने उसे छीनने का प्रयास किया। मां के साहस के बावजूद एक बंदर ने बच्चे के सिर को काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, बीते 15 दिनों में 8 और कुछ समय में 20 से अधिक लोग हमलों का शिकार हो चुके हैं। स्थिति यह है कि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं। ब्रजकिशोर मिश्रा, मन्नी मिश्रा, बचाई और अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। एडीओ पंचायत हंसराज ने बताया कि मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ