सीतापुर,(उत्तर प्रदेश) राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्या सुजीता कुमारी की अध्यक्षता में आगामी 24 जुलाई 2026 को जनपद में महिला जनसुनवाई और जागरूकता चौपाल का आयोजन किया जाएगा।
प्रशासनिक सूचना के अनुसार, कार्यक्रम का प्रथम सत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे सदर तहसील सभागार में आयोजित होगा, जहाँ महिला जनसुनवाई के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। इसके पश्चात, द्वितीय सत्र में अपरान्ह 3:00 बजे विकास खंड लहरपुर में महिलाओं के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु जागरूकता चौपाल लगेगी। इस चौपाल में महिला कल्याण, समाज कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित मनरेगा, एनआरएलएम और जिला कार्यक्रम अधिकारी विभाग पम्प्लेट व बैनर के साथ प्रतिभाग करेंगे ,अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाएं शासन की योजनाओं का लाभ उठा सकें।
0 टिप्पणियाँ