#सीतापुर:ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के सीईओ का औचक निरीक्षण, परखा मॉडल स्कूल का काम.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):राज्य ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने विकास खंड परसेण्डी के अंतर्गत खजुरिया गांव में निर्माणाधीन सीएम मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल पर उपयोग की जा रही सामग्री और श्रमिकों की संख्या की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और केवल बेहतर व मानक सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने मिड-डे-मिल कक्ष, रसोई घर, क्लास रूम तथा प्रधानाचार्य कक्ष का भी जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। स्कूल तक जाने वाला रास्ता जर्जर मिलने पर उन्होंने  मार्ग को सही कराने को कहा जिससेआवागमन में असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने ग्राम प्रधान से वार्ता कर गांव की आबादी का हाल भी जाना।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर., नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी, उपजिलाधिकारी सदर जनार्दन और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल समेत अन्य प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ