सिधौली,सीतापुर(उत्तर प्रदेश):सिधौली कोतवाली क्षेत्र के सीतानगर गांव में मंगलवार दोपहर खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, सीतानगर निवासी सहजरान किराए पर ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसके नीचे दबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।
सूचना मिलने पर सिधौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ