#सीतापुर में नामान्तरण और कर वसूली के लिए 28 जुलाई को लगेगा विशेष कैंप.


सीतापुर(उत्तर प्रदेश):जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर के निर्देशों के अनुपालन में नामांतरण की पत्रावलियों के निस्तारण एवं कर वसूली के संबंध में 28 जुलाई 2026 मंगलवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय के मीटिंग हॉल में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 04:00 बजे तक संचालित होगा।
इस कैंप के माध्यम से लालकुर्ती, इस्माइल पुर, लोनियापुरवा पूर्वी, हुसैनगंज, लोहारबाग, दुर्गापुरवा, सदर बाजार, लोनियापुरवा पश्चिमी, ऊँचाटीला, छावनी, फत्तन सराय, तरीनपुर, पंचवटी मूल, मिर्दहीटोला, हेमपुरवा, गदियाना, आलमनगर, कोट, विजय लक्ष्मी नगर, चौबेतोला, शेखसराय पूर्वी, शेखसराय पश्चिमी और कजियारा सहित कुल 30 वार्डों के नागरिकों को लाभ मिलेगा।
कैंप में भवन स्वामियों को तत्काल बिल उपलब्ध कराने और नामांतरण शुल्क जमा कराने की सुविधा मिलेगी। कर वसूली व नामांतरण संबंधी सभी समस्याओं का समाधान राजस्व निर्धारण अधिकारी, कमलेश कुमार चौबे की देखरेख में किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ