सीतापुर(उत्तर प्रदेश) बड़ी मालियत के लेखपत्रों और संपत्तियों की जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर. ने सहायक महानिरीक्षक निबन्धन सीतापुर के साथ तहसील सिधौली के ग्राम जयपालपुर और कुंवरपुर का औचक स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम जयपालपुर के पंजीकृत विलेख संख्या 5066/2026 और ग्राम कुंवरपुर के पंजीकृत विलेख संख्या 5517/2026 के माध्यम से हुए संपत्ति अंतरण का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मौके पर ही जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि पंजीकरण के समय निर्धारित स्टाम्प शुल्क की शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित की जाए। राजस्व को किसी भी प्रकार की हानि न पहुंचे, इसके लिए सभी विधिक प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन कराया जाए।
0 टिप्पणियाँ