सीतापुर।जिले में किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरकों की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। बीते दिवस राजागणपति आर. और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सिधौली स्थित कृषक भारती सेवा केंद्र (कृभको) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रिकॉर्ड और वितरण प्रक्रिया की बारीकी से जांच की।
निर्धारित दरों पर ही हो खाद की बिक्री
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र पर मौजूद किसानों से सीधे संवाद कर खाद की उपलब्धता और मूल्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद का वितरण पूरी तरह पारदर्शी और शासन द्वारा तय दरों पर ही होना चाहिए। किसी भी स्थिति में किसानों को असुविधा नहीं होनी चाहिए।
कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई
जिलाधिकारी ने सख्त लहजे में कहा कि उर्वरकों की कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक दाम वसूलने की शिकायतें कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। यदि किसी भी केंद्र पर ऐसी अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
प्रशासन की किसानों से अपील
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने अधिकारियों को उर्वरक आपूर्ति पर निरंतर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी खाद की कालाबाजारी या ओवररेटिंग की जानकारी मिले, तो वे तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाए जा सकें।
0 टिप्पणियाँ