#सीतापुर में युवक की मौत के मामले में पुलिस का निष्पक्ष जांच का आश्वासन.

रामपुर मथुरा,सीतापुर(उत्तर प्रदेश): रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के असईपुर गांव में 30 जून को 35 वर्षीय तिलक राम की छत से गिरकर हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया है। परिजन इसे हादसा मानने से इनकार कर रहे हैं और हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
मृतक के भाई रामसेवक का आरोप है कि तिलक राम के गले में सूजन थी और कान फटा हुआ था, जो हत्या की ओर इशारा करता है। पुलिस ने पहले कार्रवाई नहीं की थी, जिससे नाराज ग्रामीणों ने शुक्रवार को थाने का घेराव कर नारेबाजी की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
बढ़ते आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। पुलिस का कहना था कि पूर्व में कोई लिखित तहरीर नहीं मिली थी। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ