#सीतापुर:मिश्रिख में कांवड़ यात्रा तैयारियों को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद.

सीतापुर(उत्तर प्रदेश):मिश्रिख कोतवाली परिसर में बुधवार शाम आगामी श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवागत उपजिलाधिकारी दीपक गुप्ता ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि कांवड़ यात्रा आपसी सौहार्द, भाईचारे और सहयोग की भावना के साथ संपन्न होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से छोटी-छोटी बातों पर विवाद से बचने और प्रशासन का पूरा सहयोग करने का आग्रह किया।
एसडीएम ने बताया कि यात्रा को लेकर प्रशासन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को सड़क के गड्ढे भरने तथा विद्युत विभाग को लटकते तारों को ठीक कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही नगर पालिका और विकास खंड के कर्मचारियों को साफ-सफाई की व्यवस्था समय पर पूरी करने को कहा गया है। बैठक में क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार, कोतवाल प्रदीप सिंह सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, धर्मगुरु और संभ्रांत लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ