#सीतापुर: अनुसूचित जाति-जनजाति किसानों के लिए औद्यानिक विकास योजना में आवेदन शुरू.

 सीतापुर(उत्तर प्रदेश):उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश सीतापुर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जनपद के अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के किसानों हेतु औद्यानिक विकास योजना के अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस योजना के तहत संकर कद्दू वर्गीय सब्जी 10 हेक्टेयर, संकर शिमला मिर्च 4 हेक्टेयर, संकर टमाटर 10 हेक्टेयर, प्याज 4 हेक्टेयर, संकर मसाला मिर्च 7 हेक्टेयर, लहसुन 1 हेक्टेयर, गुलाब 0.5 हेक्टेयर, गेंदा 5 हेक्टेयर, आईओएम 5 हेक्टेयर और 50 मौनगृहों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक किसान को सबसे पहले विभाग की वेबसाइट dbt.uphorticulture.in पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रक्रिया हेतु किसान के पास खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ होना आवश्यक है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि पंजीकृत किसानों को प्रथम आवक प्रथम पावक, यानी पहले आओ पहले पाओ के सिद्धांत पर लाभ प्रदान किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ